लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 289 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: June 23, 2021 12:06 IST

Open in App

ईटागनर, 23 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 289 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,664 हो गए।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बुधवार को बताया कि नामसाई जिले में मंगलवार को एक महिला की संक्रमण से मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 160 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 88, वेस्ट कामेंग में 25, अपर सुबनसिरी में 24, नामसाई के 21, ईस्ट सियांग के 18, चांगलांग में 15, लोहित में 14, कुरुंग कुमे में 12 और लोअर दिबांग वैली में 10 मामले सामने आए। वेस्ट सियांग, लोअर सुबनसिरी, त्वांग, लेपरादा, ईस्ट सियांग, अपर सियांग, तिरप, दिबांग वैली, क्रा दादी, लोंगडिंग, लोअर सियांग, सियांग, अंजॉ, पापुमपरे और कमले जिले में भी नए मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 277 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, नौ आरटी-पीसीआर और तीन ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। 125 में से केवल 95 में ही कोविड-19 के लक्षण दिखे थे। अरुणाचल प्रदेश में अभी 2,548 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। 279 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 30,956 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 91.95 प्रतिशत है।

डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 7,26,805 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। नमूनों के संक्रमित आने की दर 5.11 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 5,10,237 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे