लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से 289 और लोगों की मौत, संक्रमण के 8,506 नए मामले

By भाषा | Updated: May 14, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,506 नए मामले सामने आए जो एक महीने में सबसे कम आंकड़ा है और संक्रमण दर अब कम होकर 12.40 प्रतिशत रह गई है। इसके साथ महामारी से राष्ट्रीय राजधानी में 289 और लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर अब भी पूरी तरह भरे हैं।

महामारी के मामलों में कमी की वजह बृहस्पतिवार को कम संख्या में हुई जांच भी हो सकती है। कल 68,575 नमूनों की जांच की गई थी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 12.40 प्रतिशत संक्रमण दर 11 अप्रैल के बाद सबसे कम है जब यह 9.4 प्रतिशत थी। संक्रमण के नए मामलों की संख्या 10 अप्रैल के बाद सबसे कम है जब यह आंकड़ा 7,897 मामलों का था।

केजरीवाल ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संक्रमण के दैनिक नए मामलों की संख्या लगभग 28,000 से गिरकर करीब 8,500 तक हो गई है और संक्रमण दर 22 अप्रैल के अब तक के सर्वाधिक 36 प्रतिशत के आंकड़े से गिरकर लगभग 12 प्रतिशत तक हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दस दिन में, 3,000 बिस्तर खाली हुए हैं, हालांकि आईसीयू बिस्तर अब भी भरे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां