महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,889 नये मामले सामने आये
By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:13 IST2021-01-28T22:13:06+5:302021-01-28T22:13:06+5:30

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,889 नये मामले सामने आये
मुंबई, 28 जनवरी महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,889 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 20,18,413 हो गई। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में इस महामारी से दिन के दौरान 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 50,944 पर पहुंच गई है।
अधिकारी ने बताया कि कुल 3,181 और लोग इस महामारी से स्वस्थ हो गये है जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 19,23,187 पर पहुंच गई है।
राज्य में अभी 43,048 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।