लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मिले 287 नए कोविड मामले, 21 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:52 IST

Open in App

देहरादून, 11 जून उत्तराखंड में शुक्रवार को 287 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई और 21 अन्य ने महामारी से दम तोड़ दिया जबकि ब्लैक फंगस से पीडि़त दो और मरीजों की मौत हो गई ।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 336153 हो चुकी है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 93 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 44, पिथौरागढ में 37, चंपावत में 26 और बागेश्वर में 15 मामले सामने आए ।

इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 6909 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 5277 हैं जबकि 318235 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के 13 और मामले सामने आए जबकि दो मरीजों की मौत हो गई । प्रदेश में इस रोग से पीडि़त अब तक 369 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 58 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह