हरियाणा में कोविड-19 के 286 नए मामले, संक्रमण से छह और लोगों की जान गई
By भाषा | Updated: January 1, 2021 21:28 IST2021-01-01T21:28:22+5:302021-01-01T21:28:22+5:30

हरियाणा में कोविड-19 के 286 नए मामले, संक्रमण से छह और लोगों की जान गई
चंडीगढ़, एक जनवरी हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 के 286 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,62,611 हो गए, जबकि संक्रमण से छह और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,911 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के अनुसार, गुरुग्राम में कोविड-19 के 64 और फरीदाबाद में 28 नए मामले सामने आए हैं।
इसमें कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या वर्तमान में 3,314 है।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब तक कुल 2,56,386 लोग ठीक हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 97.63 प्रतिशत है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।