लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 286 नए मामले

By भाषा | Updated: July 1, 2021 12:28 IST

Open in App

ईटानगर, एक जुलाई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 286 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,857 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 172 हो गई। राज्य में अभी 2,762 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 32,923 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नए मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 71, अपर सुबनसिरी में 29, लोअर दिबांग वैली तथा लोहित में 20-20 नए मामले सामने आए। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 91.82 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक 7.65 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 5.98 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 5.9 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे