लाइव न्यूज़ :

महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य में 28,594 बिस्तर तैयार: पांडेय

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:00 IST

Open in App

पटना, 29 जुलाई बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के प्रकोप से निपटने के लिए राज्य भर में कुल 28,594 बिस्तर तैयार हैं।

बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेश स्वास्थ्य विभाग के 3673 करोड़ 99 लाख 40 हजार रूपये के प्रथम अनुपूरक बजटीय मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए पांडेय ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार 1600 स्वास्थ्य केंद्र जिसमें 40 शिशु आईसीयू भी शामिल हैं, अगले 15 महीनों में स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि इस महामारी की तीसरी लहर के संभावित प्रकोप से निपटने के लिए राज्य भर में कुल 28,594 बिस्तर तैयार हैं। पांडेय ने कहा कि राज्य के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 122 ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जा रहे हैं, ये ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र 15 अगस्त से काम करना शुरू कर देंगे।

इस बीच, विपक्षी दल के विधायकों ने बृहस्पतिवार को बिहार में कोविड-19 से हुई मौतों की दोबारा गिनती की मांग को लेकर हंगामा किया और सदन से बर्हिगमन किया।

बिहार में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में नौ जून को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने भारी संशोधन किया था और इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या आठ जून को जहां 5,458 थी, वह नौ जून को अचानक बढ़कर 9429 हो गई थी।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नौ जून को जारी आंकड़े में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की 5,478 की संख्या के अलावा सत्यापन के बाद अतिरिक्त 3951 अन्य लोगों की मौत के आंकड़े जोडे गए थे।

विभाग द्वारा जारी आंकड़े में हालांकि यह निर्दिष्ट नहीं किया गया है कि ये अतिरिक्त मौतें कब हुईं लेकिन प्रदेश के सभी 38 जिलों का एक ब्योरा वर्णित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने पुनरीक्षण की कवायद शुरू की थी। राज्य के मुख्य सचिव और पटना प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा 17 मई को दायर हलफनामे में बक्सर जिले में मौत के आंकड़ों में असंगति पायी गयी थी।

हालांकि, मंत्री ने कोविड-19 से हुई मौत के आंकड़ों की फिर से गणना किए जाने की विपक्ष की मांग का जवाब नहीं दिया।

इससे पहले दिन में बृहस्पतिवार को जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई भाकपा माले के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तख्तियां लेकर सदन के वेल में आ गए। वे कोरोना महामार से मरने वालों की संख्या की फिर से गणना की मांग कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं