लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में अभी तक ब्लैक फंगस के 2,856 मामले : अधिकारी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:19 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 जून कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में अभी तक ब्लैक फंगस के 2,856 मामले आए हैं और इस संक्रमण से 225 लोगों की मौत हुई है।

विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल राज्य में विभिन्न अस्पतालों में 2,316 लोगों का ब्लैक फंगस का इलाज चल रहा है। विभाग ने बताया कि मरीजों में 191 स्वस्थ हो चुके हैं, 225 की मौत हुई है और 124 मरीज डॉक्टर की सलाह के बावजूद अस्पताल से चले गए हैं।

विभाग के अनुसार, ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा 959 मरीज बेंगलुरु में हैं जिनमें से 825 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, 49 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और 72 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के धावाड़ जिले में ब्लैक फंगस के 229 मामले में, कलबुर्गी में 168, बेलगावी में 159, विजयपुरा में 130, चित्रदुर्ग में 126, बेल्लारी में 110, बगलकोटे में 109 और मैसूरू तथा रायचूर में 98-98 मामले हैं।

राज्य में ब्लैक फंगस पोस्ट-कोविड जटिलता के रूप में सामने आया है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण उसी अनुपात में ब्लैक फंगस के मामले भी बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं