लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सामने आये कोविड-19 के 285 नये मामले, चार मरीजों ने जान गंवायी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:50 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 285 नये मामले सामने आये और चार मरीजों की मौत हो गयी। शहर में अब तक 7,38,807 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 15,979 की जान चली गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में नये मामलों में थोड़ा इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को 279 नये मामले सामने आये थे तथा सात मरीजों की मौत हो गयी थी।

महानगर में लगातार पांचवें दिन नये मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा 300 के नीचे रहा। यहां इस महीने प्रति दिन इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या पांच के नीचे चली गयी है।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से महानगर में 37,052 नमूनों की जांच की गयी और अबतक यहां 85,80,084 जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 261 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही यहां अबतक 7,17,452 कोविड-19 रोगी ठीक हो चुके हैं।

शहर में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97 फीसद है जबकि फिलहाल 2,946 मरीज उपचाररत हैं। संक्रमण दर के दोगुना होने का औसत समय अब बढ़कर 1853 दिन हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो