गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 285 नए मामले

By भाषा | Updated: February 11, 2021 21:14 IST2021-02-11T21:14:27+5:302021-02-11T21:14:27+5:30

285 new cases of corona virus infection in Gujarat | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 285 नए मामले

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 285 नए मामले

अहमदाबाद, 11 फरवरी गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 285 नए मामले सामने आए तथा महामारी से राज्य में दो और व्यक्तियों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी दी।

इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,64,450 हो गए और मृतकों की संख्या 4,399 पर पहुंच गई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अब तक कुल 2,58,270 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अभी 1,781 मरीज उपचाराधीन हैं।

बृहस्पतिवार को राज्य में अग्रिम मोर्चे के 27,650 कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 7.41 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 285 new cases of corona virus infection in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे