लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,848 नए मामले

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:41 IST

Open in App

बेंगलुरु/हैदराबाद, पांच जुलाई कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,848 नए मामले सामने आए और तेलंगाना में पिछले एक दिन में ठीक होने वाले लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से अधिक हो गई। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण के 2,848 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 28.56 लाख हो गए।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में महामारी से 67 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 35,434 पर पहुंच गई। कर्नाटक में अब तक 27,79,038 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 41,996 मरीज उपचाराधीन हैं। इस बीच, तेलंगाना में सोमवार को संक्रमण के 808 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 6,27,498 हो गए।

तेलंगाना में पिछले एक दिन में कोविड-19 से सात और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 3,698 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज 1,061 लोग स्वस्थ हो गए जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से अधिक हो गई। तेलंगाना में अब तक 6,12,096 लोग ठीक हो चुके हैं तथा 11,704 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं