लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 28,447 नए मामले, 27 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 23, 2021 19:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 अप्रैल केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 28,447 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 13,50,501 तक पहुंच गई। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

केरल में इसी अवधि में कोविड-19 के 5,663 मरीजों के ठीक होने के साथ ही अब तक 11,66,135 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वहीं, राज्य में फिलहाल 1.78 लाख मरीज उपचाराधीन हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 से 27 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 5,055 हो गई।

केरल में संक्रमण के मामलों में तेजी दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को जहां संक्रमण के 26,995 नए मामले सामने आए थे, वहीं बुधवार को 22,144 और मंगलवार को 19,577 मामले दर्ज किए गए थे।

केरल में पिछले 24 घंटे में 1,30,617 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो