लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस के 2844 नए मरीजों, 29 संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:35 IST

Open in App

रांची, 14 अप्रैल झारखंड में कोरोना वायरस के 2844 नए मरीजों की पुष्टि हुई है तथा 29 और संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में मंगलवार को रात्रि दस बजे तक रिकॉर्ड 29 संक्रमितों की मौत हो गयी जिसके बाद वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1261 पहुंच गयी है।

इसके अलावा राज्य में कोरोना संक्रमण के पिछले चौबीस घंटों में 2844 नये मामले दर्ज किये गये है जिसके बाद कुल मामले 1,44,594 हो गए हैं।

राज्य के 1,26,178 मरीज़ संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 17,155 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 36746 नमूनों की जांच की गयी।

इस अवधि पिछले रांची में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 1049 मरीज मिले हैं। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 434, हजारीबाग में 209 एवं धनबाद में 117 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम में कोविड-19 के कारण पिछले 24 घंटे में छह-छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं हजारीबाग में चार, सिमडेगा तथा रामगढ़ में तीन-तीन, बोकारो में दो, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में एक- एक संक्रमित की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल