लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड—19 के 28,438 नये मामले, 52,898 संक्रमण मुक्त : 679 की मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:44 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28438 नये मामले सामने आये जो सोमवार के नये मामलों की अपेक्षा 1,822 कम है जबकि प्रदेश में संक्रमण के कारण 679 लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।

विभाग ने बताया कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 54,33,506 हो गयी है और 83,777 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सोमवार को संक्रमण के 26616 नये मामले सामने आये थे जबकि 516 लोगों की मौत हो गयी थी ।

इसके अनुसार 679 मौत में से 422 की मौत पिछले 48 घंटों में जबकि 257 लोगों की मौत ​पिछले हफ्ते हुयी ।

पिछले हफ्ते से पहले हुयी कुछ मौत का आंकड़ा भी इसमें जोड़ा गया है । सोमवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 82486 था जो अब बढ़ कर 83,777 पर पहुंच गयी है।

कोविड से मरने वाले आंकड़ों पर राज्य सरकार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में मंगलवार को 52,898 संक्रमित संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या प्रदेश में बढ़ कर 49,27,480 पर पहुंच चुका है.

इसके अनुसार प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 4,19,727 है ।

महाराष्ट्र में संक्रमण मुक्त होने की दर अब 90.69 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है और संक्रमण दर लगातार 17.2 प्रतिशत पर बना हुआ है।

इसमें कहा गया है कि मुंबई शहर में 961 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6,90,023 हो चुकी है जबकि 44 लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 14,316 पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर