लाइव न्यूज़ :

मुंबई में रेमडेसिविर की 284 शीशियां बरामद, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:53 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल मुंबई में रेमडेसिविर इंजेक्शन की 280 से अधिक शीशियां कथित तौर पर बरामद होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि रेमडेसिविर का इस्तेमाल कोविड-19 के उपचार के लिए किया जाता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की ‘एक्स’ इकाई ने बृहस्पतिवार शाम को अंधेरी (पूर्व) से सरफराज हुसैन को गिरफ्तार किया और उसके पास से इंजेक्शन की 12 शीशी बरामद की।

हुसैन से की गई पूछताछ के आधार पर ‘एक्स’ इकाई का दल एक फार्मा कंपनी के गोदाम में पहुंचा जहां छापेमारी के बाद 272 शीशियां बरामद की गईं जिनकी कीमत 13.05 लाख रुपये बताई जा रही है।

अधिकारी ने कहा, “पहले गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने कहा कि फार्मा कंपनी के मालिक ने उसे 12 शीशियां दी थीं और 8,000 रुपये प्रति शीशी की दर से बाजार में बेचने को कहा था। फार्मा कंपनी के मालिक जावेद रहमान अख्तर (46) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।”

अधिकारी ने बताया कि दोनों पर अंधेरी पुलिस थाने में कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच