लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 283 नये मामले सामने आये, छह और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 23:10 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 जून गुजरात में कोविड-19 के 283 नये मामले सामने आये जिससे बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,21,659 हो गई, वहीं 770 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि छह और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 10,018 हो गई। विज्ञप्ति के अनुसार अहमदाबाद और सूरत जिले में 2-2 और भावनगर एवं गांधीनगर में एक-एक मरीज की मौत हुई।

इसमें कहा गया है कि दिन के दौरान 770 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 8,03,892 हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में अब ठीक होने की दर 97.84 प्रतिशत है। विभाग ने कहा कि गुजरात में 7,749 उपचाराधीन मरीज हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में अब तक कुल 2,12,92,259 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। दिन के दौरान, 2.52 लाख पात्र व्यक्तियों को कोरोना वायरस रोधी टीके लगाये गए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन और दीव में कोविड-19 के दस नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब