लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोविड-19 के 283 मामले, संक्रमण से कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: December 19, 2021 00:07 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के 283 नए मामले आए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। बीएमसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मार्च 2020 में मुंबई में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद से यह चौथा मौका है जब किसी दिन संक्रमण से मौत का मामला नहीं आया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस साल 17 अक्टूबर और 11 एवं 15 दिसंबर को भी किसी मरीज की मौत का मामला नहीं आया था।

मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 7,66,791 हो गई है तथा मृतक संख्या 16,363 बनी हुई है। फिलहाल 1948 उपचाराधीन मरीज हैं और 7,45,903 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में ऐसी 19 इमारतें हैं जिन्हें सील कर दिया गया है। किसी परिसर में पांच या इससे अधिक मामले मिलने पर इमारतों को सील कर दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos