लाइव न्यूज़ :

भारत में 147 दिन बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले, 24 घंटे में 28204 केस, 373 मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 11:35 IST

भारत में कोरोना से 373 और लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हो गई है। वहीं, संक्रमण के नए मामलों में बड़ी कमी आई है। देश में139 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या सबसे कम 3,88,508 है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 139 दिन बाद सबसे कम 3,88,508 पर पहुंच गई है।देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़कर 97.45 प्रतिशत हो गई है24 घंटे में संक्रमण से सबसे अधिक मौत केरल में हुई है, यहां 105 लोगों की जान गई, महाराष्ट्र में 68 मौत

नयी दिल्ली: भारत में 147 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या 139 दिन बाद सबसे कम 3,88,508 हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.45 प्रतिशत हो गई है, जो अभी तक की सर्वाधिक दर है।

देश में संक्रमण से 373 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,682 हो गई है। अभी 3,19,98,158 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है ,जो कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 13,680 की कमी आई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 48,32,78,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,11,313 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.87 प्रतिशत है, जो पिछले 15 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.36 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 3,11,80,968 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 51.45 करोड़ खुराके दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 373 लोगों की मौत हुई उनमें से केरल के 105 और महाराष्ट्र के 68 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,28,682 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,34,064, कर्नाटक के 36,817, तमिलनाडु के 34,340, दिल्ली के 25,067, उत्तर प्रदेश के 22,774 , पश्चिम बंगाल के 18,240 और केरल के 17,852 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं