लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 282 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 5, 2021 12:42 IST

Open in App

आइजोल, पांच दिसंबर मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 282 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 1,36,362 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मामित जिले में 56 वर्षीय एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या 505 हो गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से सर्वाधिक मामले आइजोल से सामने आए। यहां संक्रमण के 149, खावजॉल में 30 और लुंगलेई में 28 मामले सामने आए हैं।

एक दिन में संक्रमण दर गिरकर 10.66 प्रतिशत हो गई जबकि उससे पहले दिन यह दर 12.63 प्रतिशत थी।

मिजोरम में 3,555 उपचाराधीन मामले हैं, वहीं 1,32,302 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ लालजवमी ने बताया कि अब तक 7.22 लाख लोगों को संक्रमण रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 5.66 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं