ओडिशा में 2018 से अब तक 282 हाथियों, दो बाघों, 15 तेंदुओं की मौत : सरकार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:43 IST2021-09-07T22:43:37+5:302021-09-07T22:43:37+5:30

282 elephants, two tigers, 15 leopards have died in Odisha since 2018: Government | ओडिशा में 2018 से अब तक 282 हाथियों, दो बाघों, 15 तेंदुओं की मौत : सरकार

ओडिशा में 2018 से अब तक 282 हाथियों, दो बाघों, 15 तेंदुओं की मौत : सरकार

भुवनेश्वर, सात सितंबर ओडिशा के वन और पर्यावरण मंत्री बीके अरुखा ने मंगलवार को विधानसभा को सूचित किया कि 2018-19 के बाद से राज्य में अवैध शिकार, बिजली के झटके, ट्रेन दुर्घटनाओं और कई अन्य कारणों से कम से कम 282 हाथी, दो बाघ और 15 तेंदुए मारे गए हैं।

बीजू जनता दल (बीजद) विधायक प्रफुल्ल सामल के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि 2018-19 में 93 हाथियों, 2019-20 में 82, 2020-21 में 77 और 2021-22 के 31 अगस्त तक 30 हाथियों की मृत्यु हुई।

उन्होंने बताया कि 2018-19 से शिकारियों ने पांच तेंदुओं का शिकार किया, एक ट्रेन दुर्घटना में मारा गया, छह की मौत उम्र से संबंधित जटिलताओं के कारण हुई और चार तेंदुओं ने बीमारियों के कारण दम तोड़ दिया।

मंत्री ने कहा कि राज्य में हाथियों की संख्या बढ़ रही है, 2012 में 1,930 हाथी थे और 2017 में यह संख्या बढ़कर 1,976 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 282 elephants, two tigers, 15 leopards have died in Odisha since 2018: Government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे