लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड के 2,815 नए मामले आए, किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या

By भाषा | Updated: April 3, 2021 22:51 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन अप्रैल गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 2,815 नए मामले सामने आए, जो अब तक किसी एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,15,563 हो गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 2,640 मामले आए थे, पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस बीमारी से 13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,552 हो गई, जबकि 2,063 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,96,713 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 94.03 प्रतिशत हो गई।

गुजरात में अब 14,298 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 161 मरीजों की हालत गंभीर हैं।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि शनिवार को राज्य में 3,71,055 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई, जबकि 45 से अधिक आयु वर्ग के 32,624 लोगों को दूसरी खुराक मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान