लाइव न्यूज़ :

असम में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 2813 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:09 IST

Open in App

गुवाहाटी, पांच अप्रैल मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नितिन खाडे ने सोमवार को बताया कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव की घोषणा के बाद से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) उल्लंघन के कुल 2,813 मामले सामने आए हैं।

असम में छह अप्रैल को होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार रविवार शाम थाम गया।

खाडे ने बताया कि सी विजिल ऐप के माध्यम से कम से कम 1,347 शिकायतें ऑनलाइन प्राप्त हुईं और 1466 शिकायतें फॉर्म बी9 के जरिए ऑफलाइन की गईं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मिली शिकायतों में से 947 का निपटान पहले ही किया जा चुका है।

सीईओ ने बताया कि इस अवधि के दौरान 56 व्यय संबंधी प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि 56 में से 24 प्राथमिकियां तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान दर्ज की गईं।

खाडे ने बताया कि संबंधित एजेंसियों ने प्रचार की अवधि के दौरान डराने- धमकाने वाले 6,128 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 2217 लोगों के खिलाफ तो तीसरे चरण के प्रचार के दौरान कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि तीनों चरणों में कुल 5,414 हथियार जमा किए गए हैं।

सीईओ ने बताया कि संबंधित एजेंसियों ने 115.80 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

खाडे ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान 26.05 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है और तीसरे चरण के प्रचार के दौरान ही 11.64 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि 19,34,037.82 लीटर शराब जब्त की गई है जिसकी कीमत 36.50 करोड़ रुपये है।

सीईओ के मुताबिक, 34.38 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान ही 15.65 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं