दिल्ली में पटाखे पर रोक के उल्लंघन के संबंध में 281 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए

By भाषा | Updated: November 5, 2021 22:22 IST2021-11-05T22:22:28+5:302021-11-05T22:22:28+5:30

281 persons arrested for violating firecracker ban in Delhi | दिल्ली में पटाखे पर रोक के उल्लंघन के संबंध में 281 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए

दिल्ली में पटाखे पर रोक के उल्लंघन के संबंध में 281 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली पुलिस ने 29 सितंबर से बृहस्पतिवार को दिवाली के दिन के बीच 281 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से 138 को पटाखे बेचने और आपूर्ति करने और 143 लोगों को पटाखे फोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को दिल्ली पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े से मिली।

इस दौरान कुल 19,702.489 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए।

त्योहारी मौसम से पहले, दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी, 2022 तक पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

आंकड़े के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने पटाखों की बिक्री और आपूर्ति के लिए 125 मामले दर्ज किए हैं और 29 सितंबर से बृहस्पतिवार तक 138 लोगों को गिरफ्तार किया है। उसने पटाखे फोड़ने के लिए 210 मामले दर्ज किए और 143 लोगों को गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस ने पिछले साल दिवाली की रात पीसीआर कॉल और बरामद पटाखों का डेटा जारी किया था, लेकिन इस साल ऐसा कोई डेटा नहीं दिया गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, उसने बच्चों में पटाखों पर प्रतिबंध के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के 699 स्कूलों से संपर्क किया। उसने कहा कि शाहदरा जिले में अधिकतम 125 स्कूलों से संपर्क किया गया, इसके बाद उत्तर में 95 और बाहरी उत्तरी जिले में 83 स्कूलों से संपर्क किया गया।

निर्देशों को लागू करने के लिए कुल 706 टीमों का गठन किया गया था। सबसे अधिक 152 टीमें पूर्वी जिले में, इसके बाद उत्तर पश्चिमी जिले में 95 टीमों का गठन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 281 persons arrested for violating firecracker ban in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे