लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सातवें सीरोसर्वेक्षण के दौरान लिये जाएंगे 28000 नमूनेः जैन

By भाषा | Updated: September 25, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि लोगों में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए यहां सातवें सीरोसर्वेक्षण के वास्ते कुल 28000 नमूने इकट्ठा किये जाएंगे और यह राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की सबसे बड़ी कवायद है।

यह सर्वेक्षण 24 सितंबर को शुरू हुआ। सूत्रों के अनुसार सर्वेक्षण के दौरान लोगों से टीकाकरण के बारे में भी पूछा जाएगा। महानगर की आबादी का एक बड़ा हिस्सा पहले ही कोरोना वायरस रोधी टीकों की खुराक ले चुका है।

यहां पिछला सर्वेक्षण कुछ महीने ही पहले ही किया गया था जब दिल्ली महामारी की दूसरी जानलेवा लहर से जूझ रही थी।

जैन ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि सीरोसर्वेक्षण के इस सातवें दौर के दौरान कुल 28000 नमूने एकत्र किये जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में 272 निगम वार्ड हैं तथा दिल्ली छावनी बोर्ड के आठ वार्ड हैं। इनमें से हर वार्ड से 100 नमूने लिये जाएंगे । इसलिए यह अबतक की सबसे बड़ी कवायद होगी।’’

दिल्ली के 11 जिलों में दो करोड़ से अधिक की आबादी है। दिल्ली सरकार के शुक्रवार के टीकाकरण बुलेटिन के अनुसार अबतक 1.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 1.1 करोड़ लोगों को पहली खुराक जबकि 51 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां