लाइव न्यूज़ :

कोविड की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में 2,800 कैदियों को अंतरिम जमानत और आपात पैरोल दी गई

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान कैदियों की भीड़ को कम करने के लिये तिहाड़ समेत दिल्ली की तीन जेलों से 2,800 से अधिक कैदियों को अंतरिम जमानत या आपात पैरोल पर रिहा किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकरी दी।

इनमें वे कैदी भी शामिल हैं जिन्हें पिछले साल रिहा किया गया था और फिर उन्होंने बिना किसी प्रतिकूल रिपोर्ट के आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके अलावा वे नए कैदी भी शामिल हैं, जो चार और 11 मई को हुईं उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठकों में तय किये गए मानदंडों के तहत अंतरिम जमानत या आपात पैरोल के लिये पात्र हैं।

उच्चतम न्यायालय ने 16 मार्च 2020 को देश भर की जेलों में कैदियों की भीड़ पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये जेल में बंद कैदियों के बीच भौतिक दूरी बनाए रखना मुश्किल है।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की तीन जेलों तिहाड़, रोहिणी और मंडोली से लगभग 5,500 विचाराधीन कैदियों और 1,184 दोषियों को अंतरिम जमानत और आपात पैरोल पर रिहा किया गया था।

उन्होंने कहा कि इनमें से 104 दोषी और 2,450 विचाराधीन कैदी वापस नहीं लौटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन