लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 280 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:49 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 दिसंबर तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के पांच नए मामले सामने आए, जिसके चलते यहां इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 67 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

इस बीच, राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 280 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,81,587 हो गई। वहीं, राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,021 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 206 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में अभी तक संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 6,73,999 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 3,563 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान करीब 38,000 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 2.96 करोड़ नमूनों की जांच की गई है। राज्य में मृत्यु दर 0.59 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.88 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल