37वीं बार शादी कर रहे शख्स की 28 बीवी, 135 बच्चे और 126 पोते पोती, वायरल हो रहा वीडियो
By वैशाली कुमारी | Updated: June 7, 2021 19:06 IST2021-06-07T18:53:37+5:302021-06-07T19:06:25+5:30
वीडियो मे दिख रहा शख्स पहले से 36 बार शादी कर चुका है। इसके बाद भी वह दूल्हा बनने को तैयार है और 37 वी दुल्हन लेने की ओर निकल पड़ा है।

37वीं बार शादी कर रहे शख्स की 28 बीवी, 135 बच्चे और 126 पोते पोती, वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर आय दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कुछ चीजों को देखकर हैरानी भी होती है वही कुछ को देख कर हँसी से लोटपोट होने की नौबत आ जाती है। कुछ ऐसा ही वीडियो आज कल वायरल हो रहा है। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में क्या है जो इसके वायरल होने की वज़ह बन गया है। दरअसल वीडियो मे शख्स 37वीं बार शादी करते हुए नजर आ रहा है।
वीडियो मे दिख रहा शख्स पहले से 36 बार शादी कर चुका है। इसके बाद भी वह दूल्हा बनने को तैयार है और 37 वी दुल्हन लेने की ओर निकल पड़ा है। वीडियो पहली नजर मे तो बहुत आम लगती है लेकिन जब इसकी सच्चाई पता चलती है तो इसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वायरल वीडियो शेयर हो रहा रहा है।ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 28 बीवी, 135 बच्चे और 126 पोते-पोतियों के सामने 37वीं बार यह शख्स शादी कर रहा है।काफी बहादुर है यह आदमी।
अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं। अलग अलग यूजर मजेदार कमेन्ट कर रहे हैं।