लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद ‘यूनिटेक’ के पूर्व प्रमोटरों के साथ मिलीभगत के आरोप में तिहाड़ के 28 अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: October 14, 2021 12:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर दिल्ली कारागार विभाग ने जेल में बंद ‘यूनिटेक’ के पूर्व प्रमोटर अजय चंद्रा और संजय चंद्रा के साथ मिलीभगत के आरोप में तिहाड़ जेल के 28 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल नंबर-7 के 28 अधिकारियों को निलंबित किया गया है जबकि दो संविदा कर्मचारियों की सेवाएं फिलहाल समाप्त कर दी गई हैं। दो अधिकारियों को दिल्ली सरकार द्वारा भी निलंबित किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ‘यूनिटेक’ के पूर्व प्रमोटरों के साथ मिलीभगत पाए जाने के बाद मंगलवार को 32 अधिकारियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की रिपोर्ट के आधार पर, छह अक्टूबर को तिहाड़ जेल के छह अधिकारियों को निलंबित करने, उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और उनकी संजय तथा अजय चंद्रा के साथ संलिप्तता की पूर्ण जांच करने के निर्देश दिए थे। शीर्ष अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि तिहाड़ जेल के अधिकारी, जो प्रथम दृष्टया जांच के दौरान संलिप्त पाए गए हैं, उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए और केन्द्रीय गृह मंत्रालय को उन सुझावों का जवाब देने का निर्देश दिया जो अस्थाना की रिपोर्ट में दिए गए हैं।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद चंद्रा बंधुओं को तिहाड़ जेल से मुंबई की आर्थर रोड जेल और तलोजा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

अदालत ने कहा कि संजय चंद्रा और अजय चंद्रा के आचरण, और आदेशों की धज्जियां उड़ाने तथा अदालत के अधिकार क्षेत्र को कमजोर करने के लिए तिहाड़ जेल के अधिकारियों के साथ साठगांठ करने से जुड़ी प्रवर्तन निदेशालय की दो रिपोर्ट, कुछ ‘‘गंभीर और चौंकाने’’ वाले मुद्दों पर प्रकाश डालती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह