लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दो गुटों के बीच झड़प के मामले में 28 लोग हिरासत में लिये गए

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ल, 16 अक्टूबर दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में हुई झड़प के मामले में पुलिस ने शनिवार को 28 लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को झड़प की जानकारी मिली जिसके बाद वह बिंदापुर जेजे कॉलोनी के पॉकेट-चार पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे और तलवार से संघर्ष हुआ, जिसमें सात लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने इलाके में शांति व्यस्था भंग की और कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की।

पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या की कोशिश, बलवा करने, खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करने, गैर कानूनी तरीके से एक जगह पर जमा होने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र