लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से 28 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:35 IST

Open in App

रायपुर, नौ जून छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से संक्रमण के 276 मामले आए हैं जिनमें से 28 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि 28 मृत मरीजों में से 17 मरीजों की मृत्यु ब्लैक फंगस से हुई है जबकि 11 मरीजों की मौत की वजह अन्य बीमारियां रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि 17 मरीजों में से छह मरीजों की मृत्यु अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर में, सात मरीजों की मृत्यु निजी अस्पतालों में, दो मरीजों की मृत्यु रायगढ़ जिले के मेडिकल कॉलेज में तथा एक-एक मरीज की मृत्यु भिलाई के सेक्टर नौ स्थित अस्पताल तथा बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में हुई है।

उन्होंने बताया कि अन्य 11 मरीजों में से आठ मरीजों की मृत्यु अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर में, दो मरीजों की मृत्यु सेक्टर नौ के अस्पताल में तथा एक मरीज की मृत्यु निजी अस्पताल में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 16 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं तथा 141 मरीजों की सर्जरी की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में ब्लैक फंगस से संक्रमित 166 मरीज रायपुर स्थित एम्स में, 31 मरीज भिलाई स्थित सेक्टर नौ के अस्पताल में तथा 30 मरीज रायपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं।

राज्य सरकार ने राज्य में ब्लैक फंगस को अधिसूचित बीमारी घोषित किया है। इसके तहत राज्य के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (शासकीय और निजी) को ब्लैक फंगस की स्क्रिनिंग, पहचान और प्रबंधन के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य शासन, आईसीएमआर तथा भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। साथ ही राज्य के सभी अस्पतालों से कहा गया है कि वह ब्लैक फंगस के संदेहास्पद या पुष्टिकृत प्रकरण की जानकारी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं