सिक्किम में कोविड-19 के 28 नए मामले, दो मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:26 IST2021-09-25T21:26:33+5:302021-09-25T21:26:33+5:30

सिक्किम में कोविड-19 के 28 नए मामले, दो मरीजों की मौत
गंगटोक, 25 सितंबर सिक्किम में शनिवार को कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,226 हो गई जबकि दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 385 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी सिक्किम में सर्वाधिक 11 नए मामले सामने आए। इसके बाद पश्चिम सिक्किम और दक्षिण सिक्किम में आठ-आठ नए मरीज मिले जबकि उत्तरी सिक्किम से एक नए मरीज की सूचना मिली।
सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 617 हो गई है। राज्य में अब तक 29,911 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। संक्रमण की दर 4.2 प्रतिशत बनी हुई है, जबकि ठीक होने की दर 96.7 प्रतिशत हो गयी है। सिक्किम में अब तक 2.46 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 657 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।