लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी मे कोविड-19 के 28 नए मामले, संक्रमण दर एक फीसदी से कम

By भाषा | Updated: October 18, 2021 15:01 IST

Open in App

पुडुचेरी, 18 अक्टूबर केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर एक फीसदी से कम रही। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जांच संक्रमण दर 0.73 फीसदी रही और 28 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,27,424 हो गई।

निदेशक ने बताया कि संक्रमण से इस अवधि में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और कुल मृतक संख्या 1,850 ही रही। केंद्रशासित प्रदेश में 523 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 105 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 418 मरीज घरों में पृथक-वास में हैं। अब तक 1,25,051 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.45 फीसदी और 98.14 फीसदी है। विभाग ने बताया कि अब तक टीके की 10,76,582 खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 7,12,534 लोगों को टीके की पहली खुराक और 3,64,048 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह