लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 28 नये मामले

By भाषा | Updated: November 15, 2021 14:40 IST

Open in App

लेह, 15 नवंबर लद्दाख में कोविड-19 के 28 नये मरीजों का पता चलने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,176 हो गए जबकि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 173 पर पहुंच गई है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सभी 28 नये मामले लेह में सामने आए हैं। साथ ही बताया कि रविवार को लद्दाख में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।

लद्दाख में कोविड से अब तक 211 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 153 की लेह में और 58 की करगिल में हुई है।

उन्होंने बताया कि लेह में नौ मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 20,792 है।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों के साथ ही लद्दाख में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 173 पर पहुंच गई है। इनमें से 168 लेह में और पांच करगिल जिले में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह