लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के 28 नए मामले

By भाषा | Updated: March 25, 2021 14:50 IST

Open in App

नोएडा,25 मार्च उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 28 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक 25,866 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक 28 लोगों के कोरोनाव वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि इस अवधि में सात मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 173 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 25,602 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं जिले में अबतक 91 लोगों की जान संक्रमण की वजह से गई है।

इस बीच, गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी एलवाई सुहास ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए जिले की ग्राम पंचायतों और शहर के वार्ड में नोडल अफसर तैनात किया है जो लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि होली पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को चिह्नित कर उनकी कोविड-19 जांच कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों की बोटेनिकल गार्डन व न्यू अशोक नगर बॉर्डर सहित कई स्थानों पर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे