लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 28 नये मामले; संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत

By भाषा | Updated: September 19, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 28 नये मामले सामने आए, हालांकि महामारी से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शहर में रविवार को संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत रही।

सितंबर में अभी तक दिल्ली में संक्रमण से सिर्फ तीन लोगों की मौत होने की सूचना है।

नये मामलों के साथ ही शहर में अभी तक कुल 14,38,497 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 14.13 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शहर में संक्रमण से अभी तक कुल 25,085 लोगों की मौत हुई है।

शनिवार को शहर में संक्रमण के 41 नये मामले सामने आए थे और किसी व्यक्ति की महामारी से मौत नहीं हुई थी। वहीं, शुक्रवार को 55 नये मामले सामने आए और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल कोविड-19 के 387 मरीज हैं जिनमें से 180 गृह-पृथकवास में हैं।

शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या फिलहाल 103 है।

राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल 10,000 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे