लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 28 नए मामले

By भाषा | Updated: June 19, 2021 12:17 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 19 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 28 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,363 पर पहुंच गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 27 नए मरीज संक्रमितों के सपंर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए और एक मामला हवाईअड्डे पर आए यात्री का है। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की भी मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 127 पर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 24 और लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं जिससे अब तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 7,128 हो गयी है। केंद्र शासित प्रदेश में 108 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं जिनमें से 104 दक्षिण अंडमान जिले और चार उत्तर तथा मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार में महामारी का कोई मामला न होने के कारण वह कोविड-19 से मुक्त है।

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के कुल 4,00,211 नमूनों की जांच हो चुकी है और संक्रमण दर 1.84 प्रतिशत है। अभी तक 1,36,622 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका लगवा लिया है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश के सूचना, प्रचार और पर्यटन सचिव ने शुक्रवार शाम को पत्रकारों से कहा कि लिटल अंडमान द्वीप में कोविड-19 के मामलों का पता चलने के कारण इस द्वीप समूह में संक्रमण के मामले अचानक बढ़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल