लाइव न्यूज़ :

भोपाल में 12 मार्च से "आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य” के साथ शुरू होगा 27वां ‘हुनर हाट’: नकवी

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 27वां "हुनर हाट" 12 मार्च से भोपाल में "स्वदेशी-स्वावलम्बन के संकल्प” एवं "आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य” के साथ शुरू होगा।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, नकवी ने कहा कि ‘हुनर हाट’ के आयोजन की शुरुआत उस दिन हो रही है जिस दिन दांडी यात्रा की वर्षगांठ भी है और देश की आजादी की 75वी वर्षगांठ के जश्न के सन्दर्भ में "अमृत महोत्सव" भी शुरू हो रहा है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘देश भर के दस्तकारों, शिल्पकारों के दुर्लभ स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों के 27वें "हुनर हाट" का उद्घाटन 13 मार्च को लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद होंगे।’’

मंत्री का कहना था कि इस आयोजन में 31 से ज्यादा प्रांतों एवं केंद्रशासित राज्यों के दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर अपने दुर्लभ स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पाद बिक्री एवं प्रदर्शनी के लिए ले कर आये हैं।

उन्होंने कहा कि इस "हुनर हाट" में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्णाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि से 600 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार शामिल हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह