लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 27,918 नये मामले, 139 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:42 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27,918 नये मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले दो दिन पहले सामने आये थे, जब 40,414 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

नये मामलों की संख्या में कमी संभवत: कम संख्या में जांच किये जाने के चलते आई है। मंगलवार को 1,29,876 नमूनों की जांच की गई, जबकि एक दिन पहले 1,36,848 नमूनों की जांच की गई थी।

विभाग ने बताया कि संक्रमण से और 139 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 54,422 पहुंच गई।

विभाग ने बताया कि मंगलवार को मुंबई में 4,760 नये मामले सामने आए, जबकि और 10 मरीजों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में आज कुल 23,820 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह, इस रोग से उबरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 23,77,127 हो गई है।

महाराष्ट्र में अभी 3,40,542 उपचाराधीन मरीज हैं।

विभाग ने कहा कि 139 मौतों में 72 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटों में हुई है, जबकि 45 मरीजों की मौत पिछले सप्ताह हुई थी। शेष 22 मरीजों की मौत पिछले सप्ताह से पहले हुई थी।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पड़ोसी ठाणे शहर में 926 नये मामले, कल्याण डोम्बीवली नगर निगम क्षेत्र में 943 नये मामले सामने आए हैं।

पुणे शहर और पड़ोसी पिंपरी चिंचवड में क्रमश: 3,287 और 1,785 नये मामले सामने आए हैं। शेष पुणे शहर में 1210 मामले सामने आए, जिससे ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेजी से फैलने का संकेत मिलता है।

नासिक शहर में 1723 और नासिक जिले में 729 मामले, औरंगाबाद में 1020 और नांदेड़ में 683 नये मामले सामने आए।

नागपुर शहर में एक लंबे अंतराल के बाद 766 और नागपुर जिले में (शहर को छोड़ कर) 442 नये मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह