लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 2,790 नए मामले , नौ और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,790 नए मामले आए जो इस साल एक दिन में आए मामलों में सबसे अधिक है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में नौ और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,036 हो गई है।

विभाग के मुताबिक संक्रमण दर (जांच किए गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) भी बढ़कर 3.57 प्रतिशत हो गई है।

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,819 मामले आए थे जबकि संक्रमण दर 2.71 प्रतिशत थी। वहीं 11 मरीजों की मौत हुई थी।

विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को आए मामलों के साथ ही दिल्ली में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,65,220 हो गई है जिनमें से 6.43 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल आठ दिसंबर को दिल्ली में 3,188 मामले आए थे जबकि छह दिसंबर को 2,706 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

नवीनतम बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में 10,498 मरीज उपचाराधीन है जबकि एक दिन पहले यह संख्या 8,838 थी।

बुलेटिन के अनुसार गत 24 घंटे में कुल 78,073 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 47,026 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से की गई जबकि 31,047 नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?