लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 279 नए मामले

By भाषा | Updated: May 13, 2021 12:39 IST

Open in App

ईटानगर, 13 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के एक दिन में 279 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 20,854 हो गए।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 69 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि लोहित जिले के लोहितपुर के 9-आईटीबीपी बटालियन के 59 वर्षीय एक जवान की मौत मंगलवार को कोविड समर्पित स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) में हो गई। वह उच्च रक्तचाप और ‘हाइपोथायरायडिज्म’ से भी पीड़ित थे।

उन्होंने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 73 नए मामले सामने आए। इसके बाद लोअर सुबनसिरि में 35, लोहित में 33, नामसाई में 24, पापुमपरे में 20, ईस्ट सियांग में 19, लोअर दिबांग वैली, वेस्ट कामेंग तथा चांगलांग में 16-16, त्वांग में नौ, कुरुंग कुमे में चार, लोअर सियांग में तीन, वेस्ट सियांग, तिरप, दिबांग वैली तथा अंजॉ में दो-दो और अपर सियांग, पक्के-केसांग, क्रा दादी, ईस्ट कामेंग और अपर सुबनसिरी में एक-एक मामला सामने आया।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में से 242 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, 25 आरटी-पीसीआर और 12 ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आए। नए मामलों में से 71 लोगों के अलावा किसी में वायरस का कोई लक्षण नहीं था।

उन्होंने बताया कि बुधवार को कम से कम 108 लोग संक्रमण से उबरे और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,961 हो गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 89.63 प्रतिशत है। वहीं, जबकि जांच में संक्रमित पाए जाने की दर 8.37 प्रतिशत है।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि राज्य में कुल 2,094 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में अभी तक कुल 4,92,061 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अभी तक राज्य में 2,98,924 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे