लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 2780 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3.09 लाख

By भाषा | Updated: October 11, 2020 21:04 IST

दिल्ली में शनिवार को 2,866, शुक्रवार को 2,860, बृहस्पतिवार को 2,726 और बुधवार को संक्रमण के 2,871 मामले सामने आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को संक्रमण से शहर में 29 लोगों की मौत हुई, जो कि 25 सितंबर से अब तक की सबसे कम संख्या है। शनिवार को 48, शुक्रवार को 39, बृहस्पतिवार को 37 और बुधवार को 35 लोगों की मौत हुई थी।

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 2,780 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.09 लाख हो गई। वहीं 29 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,769 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,09,339 हो गई। यह लगातार दसवां ऐसा दिन है, जब शहर में संक्रमण के मामले 3,000 से कम सामने आए हैं। शनिवार को 2,866, शुक्रवार को 2,860, बृहस्पतिवार को 2,726 और बुधवार को संक्रमण के 2,871 मामले सामने आए थे।

रविवार को संक्रमण से शहर में 29 लोगों की मौत हुई, जो कि 25 सितंबर से अब तक की सबसे कम संख्या है। यहां 25 सितंबर को 24 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को 48, शुक्रवार को 39, बृहस्पतिवार को 37 और बुधवार को 35 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली में संक्रमण के कुल मामलों में से 2,81,869 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं, या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर कहीं और जा चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया