लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,779 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:16 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 2,779 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,03,657 हो गई है। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस महामारी से दिन के दौरान 50 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 50,684 पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि इलाज के बाद 3,419 और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 19,06,827 पहुंच गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 44,926 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मुंबई शहर में दिन के दौरान इस महामारी के 483 और मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,05,136 हो गई है जबकि शुक्रवार को नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,287 पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र