हरियाणा में 277 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद
By भाषा | Updated: July 17, 2021 23:21 IST2021-07-17T23:21:48+5:302021-07-17T23:21:48+5:30

हरियाणा में 277 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद
जींद, 17 जुलाई यहां सफीदों रोड पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग तथा पुलिस की एक संयुक्त टीम ने एक वाहन से 277 किलोग्राम मिलावटी देसी घी बरामद किया है।
सिविल लाइन थाने के कार्यवाहक प्रभारी महेंद्र ने बताया कि वाहन से विभिन्न ब्रांडों का मिलावटी घी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही इस बात का खुलासा हो पायेगा कि इस धंधे से कौन लोग जुड़े हुए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, कॉपी राइट अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।