महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,768 नए मामले सामने आये, 25 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:39 IST2021-02-06T21:39:57+5:302021-02-06T21:39:57+5:30

2,768 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 25 more deaths | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,768 नए मामले सामने आये, 25 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,768 नए मामले सामने आये, 25 और लोगों की मौत

मुंबई, छह फरवरी महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 2,768 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में मामलों की संख्या बढ़कर 20,41,398 पर पहुंच गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में इस महामारी से 25 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 51,280 हो गई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को 1,739 और लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके साथ ही राज्य में अब तक 19,53,926 लोग ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में अभी 34,934 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, मुंबई शहर में शनिवार को संक्रमण के 414 नए मामले सामने आए जबकि चार और मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,433 पर पहुंच गई जबकि मृतक संख्या 11,388 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 2,768 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 25 more deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे