लाइव न्यूज़ :

2768 न्यायिक अधिकारी, उच्च न्यायालयों के 106 न्यायाधीश कोविड-19 से संक्रमित : प्रधान न्यायाधीश

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई कोविड-19 महामारी ने न्यायाधीशों और उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्री अधिकारियों सहित हर किसी को प्रभावित किया है और उच्च न्यायालयों के 100 से अधिक न्यायाधीश और 2700 से अधिक अधिकारी वायरस से संक्रमित हुए हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने दी।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीश और 34 न्यायिक अधिकारियों की वायरस के कारण मौत हुई है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में अभी तक रजिस्ट्री के करीब 800 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और अलग-अलग समय पर छह रजिस्ट्रार और दस अतिरिक्त रजिस्ट्रार संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस महामारी ने हर किसी को प्रभावित किया है। काफी दुख एवं पीड़ा के साथ मैं कुछ तथ्य कहना चाहता हूं। उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री का पहला कर्मचारी 27 अप्रैल 2020 को कोविड-19 से संक्रमित हुआ।’’

न्यायमूर्ति रमण ने कहा, ‘‘अभी तक करीब 800 रजिस्ट्री कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। हमारे छह रजिस्ट्रार और दस अतिरिक्त रजिस्ट्रार अलग-अलग समय पर संक्रमित हुए हैं। दुर्भाग्य से कोविड के कारण हमने अपने तीन अधिकारियों को खो दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक भारतीय न्यायपालिका की बात है तो उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 2768 न्यायिक अधिकारी और उच्च न्यायालय के 106 न्यायाधीश संक्रमित हुए हैं। हमें अभी तक दो बड़े उच्च न्यायालयों से आंकड़े प्राप्त नहीं हुए हैं। महामारी से 34 न्यायिक अधिकारियों और उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की मौत हो चुकी है।’’

प्रधान न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय की डिजिटल सुनवाई की ऐप के माध्यम से मीडियाकर्मियों तक पहुंच की शुरुआत करने के अवसर पर बोल रहे थे।

इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति धनंजय वाई चन्द्रचूड़ ने भी हिस्सा लिया। न्यायमूर्ति चन्द्रचूड़ शीर्ष अदालत में कोविड महामारी से संबंधित मामलों का स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई करने वाली पीठ की अध्यक्षता कर रहे हैं। वह भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। कार्यमें में जब उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तमाम सावधानी के बावजूद वह भी कोरोना से संक्रमित हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण