लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 276 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 14, 2021 11:24 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 276 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2.91 लाख के पास पहुंच गए। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,572 हो गई।

सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए 13 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 53 नए मामले आए। इसके बाद रंगारेड्डी में 23 और मेडचल मल्काजगिरि में 18 मामले सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी तक कोविड-19 के कुल 2,90,916 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,84,849 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उसके अनुसार राज्य में अभी 4,495 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यहां 73.79 लाख से अधिक नमूनों की अभी तक कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.91 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं