ओडिशा में कोविड-19 के 276 नए मामले

By भाषा | Updated: November 8, 2021 14:48 IST2021-11-08T14:48:51+5:302021-11-08T14:48:51+5:30

276 new cases of Kovid-19 in Odisha | ओडिशा में कोविड-19 के 276 नए मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 276 नए मामले

भुवनेश्वर, आठ नवंबर ओडिशा में कोविड-19 के 276 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,43,745 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि खुर्दा जिले से 138 नए मामले सामने आए। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं राज्य के 30 में से 12 जिलों में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

राज्य में रविवार को संक्रमण के 318, शनिवार को 208, शुक्रवार को 170 और बृहस्पतिवार को 351 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,361 हो गई। राज्य में अब 3,134 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अब तक 10,32,197 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक टीके की 2.63 करोड़ पहली खुराक दी गई है। वहीं 1.25 करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 276 new cases of Kovid-19 in Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे