लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 27,487 नए मामले आए, 65 मौतें हुई

By भाषा | Updated: May 10, 2021 19:46 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 मई केरल में सोमवार को कोविड-19 के 27,487 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,00,060 हो गए। वहीं, पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 65 रोगियों की मौत हुई, जिससे राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 5,879 हो गई। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 4,19,726 है, संक्रमण दर 27.56 प्रतिशत है, जिसमें गिरावट के संकेत हैं।

उसने बताया कि पिछले 24 घंटों में 31,209 मरीज ठीक हुए, जिससे राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 15,04,160 हो गई।

राज्य सरकार ने बताया कि तिरुवनंतपुरम में 3,494 मामले आए, जबकि मलप्पुरम और त्रिशूर जिलों में क्रमशः 3,443 और 3280 मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह