लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 2,748 नए मामले, 233 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 दिसंबर केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 2,748 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,10,738 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 233 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 45,155 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

मौत के नए मामलों में ऐसे मृतकों की संख्या भी शामिल है, जिसे किन्हीं कारणवश पूर्व में मृतक संख्या में नहीं जोड़ा गया था। इनमें से 33 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई।

विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,202 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 51,48,703 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28,035 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में से तिरुवनंतपुरम में सर्वाधिक 500 नए मामले सामने आए। इसके बाद कोझिकोड में 339 जबकि एर्णाकुलम में कोरोना वायरस संक्रमण के 333 नए मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया