लाइव न्यूज़ :

कनार्टक में कोविड-19 के 2,743 नए मामले आए, 75 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात जुलाई कर्नाटक में कोविड-19 के 2,743 नए मामलों के आने के साथ राज्य में कोरोना वायरस से अबतक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 28,62,338 हो गई है।वहीं, 75 और मरीजों की मौत होने से यहां महामारी में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 35,601 तक पहुंच गई है।यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दी।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 3,081 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद छुट्टी दी गई है। राज्य में अबतक 27,87,111 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक बेंगलुरु शहर में संक्रमण के 611 नए मामले आए जबकि 693 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई। वहीं, इस अवधि में यहां 12 मरीजों की मौत हुई।

राज्य में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 39,603 है। कर्नाटक में संक्रमण दर (जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित)1.64 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 2.74 प्रतिशत है।

बेंगुलुरु के अलावा दक्षिण कन्नड जिले में 14 मरीजों (सबसे अधिक) की, बेल्लारी में सात और धारवाड में छह मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं, दक्षिण कन्नड में 304, मैसुरु में 248, हासन में 220 नए संक्रमित मिले।

बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में अबतक 3,53,18,762 नमूनों की जांच की गई है जिनमें 1,66,631 नमूनों की जांच अकेले बुधवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे